Followers

21.1.21

कवि श्रीकृष्ण शर्मा का हायकू - " होगा क्या राम ? " ( भाग - 16 से 22 )

 यह हायकू , श्रीकृष्ण शर्मा की पुस्तक - " अँधेरा बढ़ रहा है " ( नवगीत - संग्रह ) से लिया गया है -






हायकू 


 

( 16 )

खुबसूरत

     है बया का घोंसला ,

          पर हॉल में |

 

( 17 )

ज्योति – पर्व है

     मावस के तम का ,

          गर्व खर्व है |

 

( 18 )

मावस काली

     ओढ़ कर उजाली ,

          बनी दिवाली |

 

( 19 )

होगा क्या राम ?

     देशी घोड़ी पहने ,

          लाल लगाम |

 

( 20 )

अपना देश

     नेताई करतूतों  ,

          का ज़िन्दा वेश |

 

( 21 )

अँग्रेजी रानी

     अपने ही घर में ,

          हिन्दी बेगानी |

 

( 22 )

साड़ी है चिन्दी ,

     माथे पर है बिन्दी ,

          बेचारी हिन्दी | **


        - श्रीकृष्ण शर्मा 

 

-------------------------------------------------------------

संकलन – सुनील कुमार शर्मा , जवाहर नवोदय विद्यालय , जाट बड़ोदा , जिला – सवाई माधोपुर ( राजस्थान ) , फोन नम्बर – 9414771867.






2 comments:

  1. Replies
    1. बहुत - बहुत धन्यवाद , आदरणीय आलोक सिन्हा जी |

      Delete

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |