Followers

14.7.22

पवन शर्मा की लघुकथाओं पर बनी दो लघु फ़िल्में


 



जुन्नारदेव की पावन धरती पर जन्में और पले - बढ़े, साथ ही वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विद्यार्थियों का पथ- प्रदर्शन करने वाले देश के लघुकथाकार पवन शर्मा की दो लघुकथाओं - "स्कूल कथा" और "अनुभव" पर बेगूसराय  ( बिहार ) के दूरदर्शन के पूर्व अधिकारी अनिल पतंग ने अपने यू-टयूब चैनल स्टॉप टीवी स्टूडियो क्रिएटिव विजन नेटवर्क के माध्यम से लघु-फ़िल्में बनाई हैं | इन दोनों फिल्मों को यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है | निर्देशक, अभिनेता अनिल पतंग 'भारत एक खोज' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिक में काम कर चुके हैं | यूट्यूब चैनल स्टॉप टीवी स्टूडियो बेगूसराय, अनिल पतंग द्वारा पवन शर्मा की लघुकथा - अनुभव को अप्रैल-जून 2022 का लघुकथाकार के रूप में "सतीशराज पुष्करणा सम्मान" से सम्मानित किया गया है | पवन शर्मा के चार लघुकथा-संग्रह, एक कहानी-संग्रह और एक काव्य-पुस्तिका प्रकाशित हो चुके हैं | पवन शर्मा की अनेकों लघुकथाओं का गुजराती, मराठी, पंजाबी, उर्दू, उड़िया, अंग्रेजी, नेपाली भाषा में अनुवाद  हो चुका है | जुन्नारदेव के इस कथाकार द्वारा समूचे देश में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी लघुकथाओं के माध्यम से ख्याति प्राप्त करने पर जुन्नारदेव नगर वासियों और प्रदेश वासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी हैं | साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार नगर का नाम देश सहित विदेश में भी रोशन करने की कामना की है|
पवन शर्मा की दोनों लघुकथाओं - "स्कूल कथा "  और  " अनुभव "  फिल्मों को नीचे दी गई लिंक को क्लिक करके देख सकते हैं -

स्कूलकथा -   https://youtu.be/qGsI2zanDco 

 



अनुभव -           https://youtu.be/giQADBf_ZI4


--------------------------------------------------------------------------------

संकलन - सुनील कुमार शर्मा 
फोन नंबर - 9414771867


5.7.22

श्री पवन शर्मा ( जुन्नारदेव, जिला- छिन्दवाड़ा ) को प्रदेश स्तरीय '' क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान 2022 ''

 क्षितिज संस्था द्वारा वर्ष 2022 के सम्मान घोषित 


वर्ष 1983 से लघुकथा विद्या के संवर्धन के लिए कार्यरत साहित्यिक संस्था "क्षितिज"  के द्वारा वर्ष 2022 के लिए सम्मान घोषित कर दिए गए हैं - 

   1- श्री भागीरथ परिहार ( रावतभाटा ) को क्षितिज लघुकथा शिखर 

        सम्मान 2022.

    2- श्री जीतेन्द्र जीतू ( बिजनौर - उत्तरप्रदेश ) को क्षितिज लघुकथा 

         समालोचना सम्मान 2022.

    3- श्री पवन शर्मा ( जुन्नारदेव, जिला- छिन्दवाड़ा ) को प्रदेश स्तरीय 

         क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान 2022.

    4- सुश्री रश्मि चौधरी ( इंदौर ) को क्षितिज लघुकथा नवलेखन 

         सम्मान 2022. 

                      


इन सभी को 9 अक्टूबर 2022 को इंदौर में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे | 

आप सभी को ब्लॉग- " कवि श्रीकृष्ण शर्मा "  एवं  " विश्व कवि मंच "

की ओर से बहुत-बहुत बधाई व शुभ कामनाएँ |


--------------------------------------------------------------------------

संकलन - सुनील कुमार शर्मा 

 सम्पर्क-  9414771867.