Followers

17.1.21

कवि श्रीकृष्ण शर्मा का हायकू - " होगा क्या राम ? ( भाग - 1 से 5 )

 यह हायकू , श्रीकृष्ण शर्मा की पुस्तक - " अँधेरा बढ़ रहा है ... " से लिया गया है -












हायकू


होगा क्या राम ?

 

( 1 )

कैद किये है

     ये जल – दरपन ,

          आसमान को |

 

( 2 )

सिन्धु सम्मुख

     उफनता है दर्द ,

          मन में दर्द |

 

( 3 )

काँस खड़े हैं

     पहन मोरछल ,

          दूल्हा बन के |

 

( 4 )

रँग साँवरे

     के रंग में ही सिन्धु

          और आकाश |

 

( 5 )

तट पर आ

     बार – बार लहरें ,

          खातीं पछाड़ |  **


               - श्रीकृष्ण शर्मा 

-------------------------------

संकलन – सुनील कुमार शर्मा , जवाहर नवोदय विद्यालय , जाट बड़ोदा , जिला – सवाई माधोपुर ( राजस्थान ) , फोन नम्बर – 9414771867.

No comments:

Post a Comment

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |