Followers

13.11.20

कवि नन्दन मिश्रा - " राष्ट्रीय साहित्य वाटिका बिहार इकाई की प्रदेश स्तरीय काव्य गोष्ठी संपन्न " -





जहानाबाद :-  राष्ट्रीय साहित्य वाटिका बिहार इकाई की प्रथम प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी गूगल मीट पर आयोजित की गई जिसमें संपूर्ण बिहार से अनेक साहित्यकारों ने भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष नंदन मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मार्गदर्शक श्री सतीश दीक्षित "किन्कर" जी द्वारा की गई मुख्य अतिथि के पद पर संस्था के संस्थापक श्री राकेश मिश्र "रंजन" जी  रहें व कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संस्था के संरक्षक श्री राम पंडित जी , संस्था के अध्यक्ष श्री विकास शुक्ल "प्रचण्ड" जी तथा उपाध्यक्ष सर्वेश उपाध्याय "सरस" जी आदि सभी ने उपस्थित रहकर प्रदेश इकाई का मान बढ़ाया!

कार्यक्रम में मंच संचालन इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नंदन मिश्र जी ने किया। काव्य गोष्ठी में सभी साहित्यकारों ने अपना परिचय देते हुए काव्य पाठ कर मंच को गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम में माँ वाणी आराधना प्रकाश कुमार चंदन जी द्वारा प्रस्तुत की गई एवं काव्य पाठ डॉ रणजीत कुमार  दिनकर , प्रतिभा पाराशर , अमरेंद्र कुमार मिश्र , अश्मजा प्रियदर्शनी , प्रीतम कुमार झा आदि सभी ने बहुत ही सुंदर काव्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के अनेक  सदस्य मौजूद रहे।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष नंदन मिश्र ने सभी साहित्यकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। **
                                                   

                                         - नन्दन मिश्रा 

----------------------------------------------------------------------

संकलन – सुनील कुमार शर्मा , जवाहर नवोदय विद्यालय , जाट बड़ोदा , जिला – सवाई माधोपुर ( राजस्थान ) , फोन नम्बर – 9414771867.


No comments:

Post a Comment

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |