Followers

15.8.20

कवि संगीत सारंग की कविता - '' नमन है वीर जवानो को ''











नमन है वीर जवानों को 

नमन है वीर जवानों को 
जो देश के ख़ातिर दिये बलिदान 
दुश्मनों के दाँत खट्टे कर
परतंत्रता की जंज़ीर से
स्वतंत्रता दिलाने में दिये अमिट योगदान 
नमन है वीर जवानों को

स्वतंत्रता की लड़ाई में आये कितने वीर जवान 
देश के ख़ातिर लड़ने को हुए तैयार 
स्वाधीनता दिलाने में रहा अमूल्य योगदान 
राष्ट्र नायक बन किये राष्ट्र का कल्याण
नमन है वीर जवानो को 

बापू, सुभाष का है योगदान 
भगत, खुदीराम ने दिया बलिदान 
अंग्रेजों के छक्के छुड़ा कर
आगे आये भारत माँ के वीर जवान 
नमन है वीर जवानो को

स्वतंत्र भारत बन जग में छा गया 
अपने भारत का संविधान बना 
तिरंगा धरती पर लहरा गया 
दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र बना 
नमन है वीर जवानो को 
जो देश के ख़ातिर दिये बलिदान **



स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

 - संगीत सारंग 








-----------------------------------------

संकलन - सुनील कुमार शर्मा, पी.जी.टी.(इतिहास),जवाहर नवोदय विद्यालय,जाट बड़ोदा,जिलासवाई माधोपुर  ( राजस्थान ),फोन 

नम्बर– 09414771867

No comments:

Post a Comment

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |