Followers

7.8.20

कवि संगीत कुमार की कविता - '' पुष्पित मन हर्षित हुआ ''












पुष्पित मन हर्षित हुआ 


पुष्पित मन हर्षित हुआ 
वर्षो का सपना साकार हुआ 
राम जन्मभूमि में भू पूजन हुआ
मंदिर का निर्माण शुरू हुआ 

अखिल ब्रहमाण्ड खुशी से गूँज गया
मनुज हृदय आह्लादित हुआ
अहो भाग्य भारत वंशी का
फिर से राम सिया संग विराजेंगे 

शांति , सद्भावना धरा पर आयेगा
दीवाली घर - घर मन जायेगा
ध्वजा घर - घर लहरायेगा
राम राज बसुधा पे आयेगा 

जीव -जन्तु खुशी से झूमेंगे 
शंख घंटी का स्वर जब धरा पे गूँजेगा 
बसुधा से अम्बर तक राम नाम गूँजेगा 
अयोध्या नगरी स्वर्ग सा सज जायेगा 

देवलोक में देवगण हर्षित हो जायेंगे 
पुष्प धरा पर बरसायेंगे
क्या मनोरम दृश्य हो जायेगा 
हर मन को भा जायेगा

पुष्पित मन हर्षित हुआ 
वर्षो का सपना साकार हुआ **



    - संगीत कुमार 

             जबलपुर










--------------------------------------------------------------------


संकलन - सुनील कुमार शर्मा, पी.जी.टी.(इतिहास),जवाहर नवोदय विद्यालय,जाट बड़ोदा,जिलासवाई माधोपुर  ( राजस्थान ),फोन 

नम्बर– 09414771867

No comments:

Post a Comment

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |