Followers

8.8.21

कवि श्रीकृष्ण शर्मा की कविता - " सामर्थ्य "

 यह कविता , श्रीकृष्ण शर्मा की पुस्तक - " अक्षरों के सेतु " ( कविता - संग्रह ) से ली गई है -












सामर्थ्य 


ऊपर 

देखता हुआ 

सोच रहा था मैं -

शायद 

आकाश से बड़ा 

कुछ नहीं है |


तभी 

मैंने बड़े अचरज से देखा -

एक चिड़िया आयी

और पार निकल गयी |   **


                     - श्रीकृष्ण शर्मा 


--------------------------------------------------


संकलन – सुनील कुमार शर्मा , जवाहर नवोदय विद्यालय , जाट बड़ोदा , जिला – सवाई माधोपुर ( राजस्थान ) , फोन नम्बर – 9414771867.


4 comments:

  1. आदरणीय आलोक सिन्हा जी , आपको बहुत - बहुत धन्यवाद |

    ReplyDelete
  2. आदरणीया संगीता स्वरुप जी , आपको कविता अच्छी लगी , इसके लिए आपको बहुत - बहुत धन्यवाद |

    ReplyDelete

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |