Followers

18.7.21

कवि श्रीकृष्ण शर्मा का गीत - " दर्द एक है "

 यह गीत , श्रीकृष्ण शर्मा की पुस्तक - " फगुन के हस्ताक्षर " ( गीत - संग्रह ) से लिया गया है -
















दर्द एक है 


गीत दर्द से है उपजाना ||


टूटे दिल की कसक - पीर का ,

बुना हुआ ये ताना - बाना |

गीत दर्द से है उपजाना ||


          दर्द , आग की लपट कि जिससे ,

          अक्षर - अक्षर है दहकाना |

          गीत दर्द से है उपजाना ||


चाहे मेरा या हो तेरा ,

दर्द एक है , नहीं बिराना |

गीत दर्द से है उपजाना ||


          जैसा देखा , भाखा हमने ,

          भोगा है ये , ना अनुमाना |

          गीत दर्द से है उपजाना ||  **


                                   - श्रीकृष्ण शर्मा 


--------------------------------------------------------


संकलन सुनील कुमार शर्मा , जवाहर नवोदय विद्यालय , जाट बड़ोदा , जिला सवाई माधोपुर ( राजस्थान ) , फोन नम्बर 9414771867.


6 comments:

  1. बहुत बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद आदरणीय आलोक सिन्हा जी |

    ReplyDelete
  3. वियोगी होगा पहला कवि ...... याद आ गयी ....
    सुन्दर गीत .

    ReplyDelete
  4. आदरणीया संगीता स्वरुप जी , आपको बहुत - बहुत धन्यवाद |

    ReplyDelete
  5. वाह्ह्ह्ह्ह्ह्ह
    चाहे मेरा,तेरा हो

    बहुत खूब 👌👌🌹

    ReplyDelete
  6. बहुत - बहुत धन्यवाद , शायर देव अलवर जी |

    ReplyDelete

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |