Followers

25.10.20

कवि संगीत कुमार वर्णबाल की कविता - " जयति जय जय मॉं "











जयति जय जय मॉं 


जयति जय जय मॉं भगवती जयति  खड्ग धारणी

जयति  जय जय सिंहवाहिनी जयति शत्रु विनाशनी

जयति जय जय महिषासुर मर्दनी जयति जगत कल्यायणी

जयति जय जय आदिशक्ति स्वरूपणी जयति मंगलकारनी 

 जयति जय जय दुख दारिद्र  हरनी  जयति हर्ष मंगल प्रदायनी

जयति जय जय शक्ति दात्री मॉं जयति जगत पालनी 

जयति जय  जय विद्यादायनी मॉं जयति सर्वगुण प्रदायनी 

जयति जय  जय क्षमाकरनी मॉं जयति  ज्ञान प्रदायनी 

जयति जय जय काल हरनी मॉं जयती कालरात्रि 

जयति जय जय आशीष दात्री  मॉं जयति सिद्धिदात्री

जयति जय जय तमहरनी मॉं जयती प्रकाशदायनी 

जयति जय  जय  मॉं भवानी जयति दिव्यप्रकाशनी

जयति जय जय रोग हरनी मॉं जयति सुख प्रदायनी 

जयति जय जय  मॉं भगवती जयति  सर्व सौभाग्यदायनी

जनमानस की विनती सुनले सबके दुख दूर करदे  मॉं

जयति जय जय मॉं भगवती जयति खड्ग धारणी

जयति जय जय सिंहवाहिनी जयति शत्रु विनाशनी **

                       - संगीत कुमार वर्णबाल 

----------------------------------------------

संकलन – सुनील कुमार शर्मा , जवाहर नवोदय विद्यालय , जाट बड़ोदा , जिला – सवाई माधोपुर ( राजस्थान ) , फोन नम्बर – 9414771867.

No comments:

Post a Comment

आपको यह पढ़ कर कैसा लगा | कृपया अपने विचार नीचे दिए हुए Enter your Comment में लिख कर प्रोत्साहित करने की कृपा करें | धन्यवाद |